
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
देहरादून भाजपा की बड़ी रैली। महिला जन आक्रोश रैली में गूंजा नारी सम्मान का स्वर

देहरादून से बड़ी खबर हैं _
देहरादून के परेड ग्राउंड में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ नारी शक्ति वंदन अधिनियम में कथित बाधा को लेकर आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति ने एकजुट होकर नारी सम्मान और अधिकारों के समर्थन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। उनका कहना था कि संसद में अधिनियम का समर्थन न करके महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास किया गया, जबकि अब जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

संबोधन के बाद महिलाओं के साथ एक विशाल पदयात्रा भी निकाली गई। इस दौरान महिलाओं का उत्साह, ऊर्जा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता साफ तौर पर देखने को मिली।

कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उठी यह आवाज अब पूरे देश में गूंजेगी और नारी अधिकारों के लिए यह जनसंकल्प एक निर्णायक दिशा तय करेगा। रैली में शामिल मातृशक्ति को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा गया।



