Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमयूथराजनीति

CM Dhami spoke in Gurukul Kangri: Youth power is the biggest strength of developed India.

गुरुकुल कांगड़ी में बोले सीएम धामी: युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

गुरुकुल कांगड़ी में बोले सीएम धामी: युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

हरिद्वार/उत्तराखंड _

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। उन्होंने युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसर खोले हैं। वहीं उत्तराखंड सरकार भी स्वरोजगार, कौशल विकास, पर्यटन, फिल्म नीति, हाउस ऑफ हिमालय और स्टेट मिलेट मिशन जैसी योजनाओं के जरिए रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है।

सीएम धामी ने दावा किया कि राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है, बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है तथा नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडेक्स में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया और 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, कुलपति प्रतिभा लूथरा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button