Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

Tribute to the sacrifice of martyr Udham Singh, CM Dhami paid tribute in Gadarpur.

शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को नमन, सीएम धामी ने गदरपुर में दी श्रद्धांजलि.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को नमन, सीएम धामी ने गदरपुर में दी श्रद्धांजलि

गदरपुर/उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अखण्ड पाठ में भाग लिया और गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की अमर मिसाल है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का काला अध्याय था, जिसका प्रतिकार कर ऊधम सिंह ने पूरी दुनिया के सामने भारत के स्वाभिमान और अदम्य संकल्प का परिचय दिया।

सीएम धामी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं मानवता, करुणा, सत्य, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं तथा राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा प्रदान करती हैं। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में सिख समाज के योगदान की भी सराहना करते हुए सभी से शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडेय, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button