Parva Doon Bar Association nomination process completed in Doiwala, voting will be held on May 20.
डोईवाला में परवा दून बार एसोसिएशन नामांकन प्रक्रिया पूरी, 20 मई को होगा मतदान

- The Aman Times
डोईवाला/देहरादून ब्यूरो_
डोईवाला में परवा दून बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं, जबकि अब 20 मई को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर बार परिसर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
डोईवाला में परवा दून बार एसोसिएशन नामांकन प्रक्रिया पूरी, 20 मई को होगा मतदान
डोईवाला।
परवा दून बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। अब आगामी 20 मई को मतदान कराया जाएगा।

अध्यक्ष पद के लिए फूल सिंह लोधी और अतर सिंह मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर मनीष धीमान और अतुल कुमार के बीच मुकाबला होगा, जबकि महिला उपाध्यक्ष पद पर तरन्नुम सलीम ने नामांकन किया है।

सचिव पद के लिए मनोहर सैनी और सुरेश भट्ट चुनाव लड़ रहे हैं। सह सचिव पद पर मोहम्मद अब्दुल्ला ज़ुबैर और महेश लोधी आमने-सामने होंगे। कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार और लेखा परीक्षक पद पर भास्कर बलोनी ने नामांकन दाखिल किया है।

महिला पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर श्रीमती मोनिका पटेल प्रत्याशी हैं। सदस्य (5+) पद के लिए मोइन अहमद सिद्दकी, रमन कुमार और श्रीमती पूजा यादव मैदान में हैं, जबकि सदस्य (3+) पद पर सुमित कुमार और कुमारी निधि चुनाव लड़ रहे हैं।

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच प्रचार-प्रसार भी तेज हो गया है और सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।



