Blogउत्तराखंडएक्शनक्राइम

Police action in Bairagiwala murder case, 4 accused arrested, search for others continues.

बैरागीवाला हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

The Aman Times

देहरादून ब्यूरो_

बैरागीवाला हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के बाद हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

 

विकासनगर/देहरादून।

सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार 13 जून की शाम बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के कई लोगों ने अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट की, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था तथा पिछले कुछ दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर कहासुनी हो रही थी। मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

SSP देहरादून की अपील

एसएसपी देहरादून ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर कठोर सजा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button