Special workshop in Ranipokhari Gram Sabha, brainstorming on making Panchayats self-reliant
रानीपोखरी ग्रामसभा में विशेष कार्यशाला, पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन।

The Aman Times
देहरादून ब्यूरो_
रानीपोखरी ग्रामसभा में विशेष कार्यशाला, पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन।
रानी पोखरी/डोईवाला से खबर हैं _
रानीपोखरी ग्राम पंचायत भवन में आयोजित विशेष कार्यशाला में भारतीय वन सेवा (IFS) के पूर्व अधिकारी एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में पंचायत राज और स्वशासन के विशेष पर्यवेक्षक श्री उमाकांत ने ग्रामीणों से संवाद किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड पंचायत राज उपनिदेशक मनोज तिवारी और जिला पंचायत राज अधिकारी श्री नौडियाल ने भी भाग लिया। कार्यशाला में ग्रामसभा की कार्यशैली, ग्रामीण विकास और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्री उमाकांत ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए ग्रामसभाओं को अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं पंचायत राज उपनिदेशक मनोज तिवारी ने ग्रामीणों को “मेरी पंचायत” और “सभा सार” ऐप की जानकारी देते हुए इनके उपयोग और महत्व पर प्रकाश डाला।

बैठक में ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी, उप प्रधान विनोद रावत, ग्राम पंचायत सचिव अंकित सेमवाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक, प्रबुद्धजन, महिला शक्ति एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सहभागिता की।

रानीपोखरी ग्रामसभा के विकास और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को मजबूत करने की दिशा में इस संवाद को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



