Blogउत्तराखंडएक्शनएक्सीडेंट

Administrative team reached Chamoli to investigate the accident in the under construction tunnel, magistrate ordered investigation.

चमोली में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे की जांच करने पहुंची प्रशासनिक टीम, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

पीपलकोटी में टीएचडीसी विष्णुगाड–पीपलकोटी परियोजना की टीबीएम साइट का निरीक्षण, लोको ट्रेनों की टक्कर की मजिस्ट्रेटीय जांच के आदेश।

चमोली में खबर हैं _

पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर बीती रात घटित घटना के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उन्होंने टीएचडीसी एवं एचसीसी के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ सुरंग के भीतर घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों को लाने-ले जाने वाली लोको ट्रेनों की आपसी टक्कर की मजिस्ट्रेटीय जांच के आदेश दिए। साथ ही टीएचडीसी के महाप्रबंधक को श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तकनीकी एवं मानवीय सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की एंट्री एवं एग्जिट रजिस्टर का भी अवलोकन किया और उसे नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।


उल्लेखनीय है कि बीती रात शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर श्रमिकों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। घटना के समय सुरंग के भीतर कुल 109 श्रमिक मौजूद थे। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं परियोजना प्रबंधन द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया गया।


जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता से कार्य करने पर सभी संबंधित विभागों, चिकित्सकों एवं परियोजना प्रबंधन की सराहना की।

इस अवसर पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक अजय वर्मा, प्रबंधक के.पी. सिंह, एसडीएम आर.के. पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button