Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Instructions to speed up underground cabling in Dehradun, target to complete the work by June.

देहरादून में अंडरग्राउंड केबलिंग तेज करने के निर्देश, जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

देहरादून में अंडरग्राउंड केबलिंग तेज करने के निर्देश, जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य

देहरादून सचिवालय से खबर हैं _

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून शहर में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन के साथ अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने पिटकुल (PITCUL) को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों की खुदाई, अंडरग्राउंड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य जून माह तक हर हाल में पूरा किया जाए।

मुख्य सचिव ने कार्य में तेजी लाने के लिए रणनीतिक बदलाव पर जोर देते हुए कहा कि सभी जगह एक साथ काम शुरू करने के बजाय सीमित फ्रंट पर कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि लेबर को एक ही स्थान पर केंद्रित कर तेजी से काम पूरा किया जाए, ताकि शहर की सभी सड़कों को एक साथ खोदने की स्थिति न बने और आम जनता को कम से कम असुविधा हो।

उन्होंने यह भी कहा कि एक स्थान पर कार्य पूर्ण होने के बाद ही अगले स्थान पर कार्य की अनुमति दी जाए। साथ ही पिटकुल को जिलाधिकारी के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल को अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की साप्ताहिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा किया जा सके।

 

इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ आर. मीनाक्षी सुन्दरम सहित पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

— The Aman Times

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button