Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीतिराष्ट्रीय

Big decision of Uttarakhand Cabinet: Relief to Upanal workers and state agitators.

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: उपनल कर्मियों और राज्य आंदोलनकारियों को राहत.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

देहरादून स्थित उत्तराखंड़ सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता के कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में सीएम धामी सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने शिरकत की।

बैठक में राज्य विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा हुई जिसके बाद प्रेस को ब्रीफ करते हुए कैबिनेट बैठक की जानकारी मीडिया को दी गई।

️ धामी कैबिनेट के बड़े फैसले ️

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

 

✅ गौवंश की नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए भ्रूण प्रत्यारोपण पायलट परियोजना को मंजूरी।

 

✅ चारधाम यात्रा में पंजीकृत 15 हजार घोड़े-खच्चरों के बीमा प्रीमियम का 20% खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

✅ राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण के लाभ के लिए विशेष राहत।

 

✅ बिटुमिन की बढ़ी कीमतों को देखते हुए सड़क निर्माण कार्यों में मूल्य समायोजन को स्वीकृति।

 

✅ अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन हेतु संस्था चयन को मंजूरी।

 

✅ उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य-समान वेतन संबंधी कटऑफ तिथि में संशोधन।

 

✅ उत्तराखंड को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मानकों के अनुसार पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने पर सहमति।

 

✅ गोल्डन कार्ड योजना के तहत अस्पतालों के लंबित भुगतान के लिए स्वास्थ्य विभाग को वित्तीय सहायता।

 

✅ वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर सहमति बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button