Blogउत्तराखंडएक्शनराजनीतिराष्ट्रीय

Ramnagar-Dehradun Express inaugurated, Kumaon-Garhwal gets new rail connectivity.

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ, कुमाऊं-गढ़वाल को मिली नई रेल कनेक्टिविटी

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ, कुमाऊं-गढ़वाल को मिली नई रेल कनेक्टिविटी

देहरादून/रामनगर_

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर नियमित संचालन का शुभारंभ किया। यह ट्रेन फिलहाल सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इसे उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह रेल सेवा केवल नई ट्रेन नहीं, बल्कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच विकास, संपर्क और अवसरों की नई जीवनरेखा साबित होगी। उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह ट्रेन रामनगर, काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी। इससे यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और पर्यटकों को बेहतर और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में रेलवे अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य को दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है और वर्ष 2026-27 में 4,769 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेल बजट मिला है। वहीं लगभग 39 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिसमें ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना भी अंतिम चरण में है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यदि इस रेल सेवा में यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो इसे प्रतिदिन संचालित करने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस कुमाऊं और गढ़वाल के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगी। साथ ही बताया कि उत्तराखण्ड से देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए 20 नई एवं विस्तारित रेल सेवाएं शुरू की गई हैं और राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, अरविंद पांडे तथा रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button