Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमदेशराजनीति

Dhami government will explore employment opportunities abroad for the youth of Uttarakhand.

उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशेगी धामी सरकार.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशेगी धामी सरकार

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा ने भेंट की। इस दौरान संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन की मांग और उत्तराखंड के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशों में रोजगार की अधिक संभावनाओं वाले क्षेत्रों की जानकारी के लिए संबंधित भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय रखा जाए। उन्होंने कहा कि वैश्विक मांग के अनुरूप युवाओं को कौशल के साथ आवश्यक भाषा प्रशिक्षण भी दिया जाए, ताकि उन्हें विदेशों में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

 

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के होम स्टे, फार्मा, उद्योग, आयुर्वेद और वेलनेस क्षेत्र की संभावनाओं को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों को राज्य के होम स्टे मॉडल से परिचित कराया जा सकता है।

जाम्बिया के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा ने बताया कि वहां शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन की व्यापक आवश्यकता है। वहीं जमैका के उच्चायुक्त मयंक जोशी ने पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और विशेष रूप से नर्सिंग के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बताईं।

 

इथियोपिया के राजदूत देवेश उत्तम ने प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, फार्मास्युटिकल और फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध होने की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभिन्न देशों में कुशल मानव संसाधन की मांग का आकलन कर युवाओं के प्रशिक्षण और रोजगार के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु और सचिव विनय शंकर पांडेय भी उपस्थित रहे।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button