The Aman Times
देहरादून ब्यूरो_
# अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, यूकेडी ने भानियावाला में फूंका भाजपा का पुतला
**दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने और हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने की उठाई मांग**
डोईवाला/देहरादून_
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने शनिवार को भानियावाला तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी का पुतला फूंका और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई।


प्रदर्शन के दौरान यूकेडी नेता संजय चौधरी और छात्र संघ अध्यक्ष मोहित ममगाईं सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने तथा हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
यूकेडी नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

**ये रहे मौजूद:**
प्रदर्शन में केंद्रपाल तोपवाल, संजय चौधरी, धर्मवीर सिंह गुसाईं, पवन बिजल्वाण, शैलेंद्र गुसाईं, जतिन चौहान, मोहित ममगाईं, प्रताप बिष्ट, भानु प्रताप, दीवान सिंह, रमेश तोपवाल, आयुष कृशाली, रमेश गैरोला, धर्मपाल राणा, अजय राणा और कमलेश जखमोला सहित अन्य कार्यकर्ता
मौजूद रहे।



