Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनदेशराजनीति

CM Dhami participated in the convocation ceremony of UPES, honored six students.

सीएम धामी ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत, छह विद्यार्थियों को किया सम्मानित.

# The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

सीएम धामी ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत, छह विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

**2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी अहम भूमिका: मुख्यमंत्री**

 

देहरादून/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिधौली, देहरादून स्थित यूपीईएस (UPES) के 24वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। विश्वविद्यालय से निकलने के बाद उन्हें जीवन की वास्तविक चुनौतियों का सामना करना होगा। ऐसे में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की भावना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

### विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देश के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से विकसित भारत का सपना साकार होगा। यूपीईएस से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी उपलब्धियों से उत्तराखंड सहित पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने हाल ही में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें ढाई लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विषयों पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। इससे युवाओं की जागरूकता, सकारात्मक सोच और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का पता चलता है।

 

### एआई और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की गई है। वहीं, आधुनिक शिक्षा के साथ सांस्कृतिक विरासत और जीवन मूल्यों के समन्वय को बढ़ावा देने के लिए दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया कि युवाओं में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए देहरादून में साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से दूसरों को रोजगार देने वाला बनाना है। इसके लिए प्रदेश में स्टार्टअप, नवाचार और इन्क्यूबेशन सेंटर को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

### पांच साल में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। सरकार युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

### विद्यार्थियों और परिजनों से किया संवाद

 

दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों और उनके परिजनों के बीच पहुंचे तथा उनसे आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थियों के परिजनों से भी संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थी और उनके परिजन उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, यूपीईएस के अध्यक्ष डॉ. राम के. शर्मा, कुलपति डॉ. सुनील राय, प्रो-वाइस चांसलर मनीष मदान सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी और

अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button