Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached Thatur in Uttarkashi, inaugurated the ninth Jaunpur Mahotsav.
थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने 52.55 करोड़ की 26 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो_
थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने 52.55 करोड़ की 26 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
टिहरी गढ़वाल/उत्तराखंड _
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थत्यूड़ में आयोजित नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ₹52.55 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 11 योजनाओं का लोकार्पण और 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए धनौल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग निर्माण, बाढ़ सुरक्षा कार्यों तथा थत्यूड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जौनपुर महोत्सव लोक संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार टिहरी झील एवं आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए करीब 1300 करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील कृषक कबूल चंद पुंडीर के कृषि क्षेत्र में नवाचारों की सराहना की तथा गढ़वाली साहित्य में योगदान के लिए साहित्यकार देवेंद्र प्रसाद चमोली को ‘जौनपुर रत्न’ सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



