Blog

By distributing appointment certificates, CM Dhami boosted the spirits of the young men and women.

नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित कर सीएम धामी ने युवक युवतियों के हौसलों को दी उड़ान।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

उत्तराखंड सरकार लगातार युवाओं को रोजगार प्रदान कर युवाओं के सपनों को उड़ान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर प्रदेश के  तमाम युवक युवतियों को सरकार नौकरी की सौगात देते हुए उन्हें मुख्य सेवक सदन देहरादून में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए।

मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 178 सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसी क्रम में प्रदेश में अब तक 26,500 से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है। नियुक्ति पत्र पाने वाले समस्त अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रदेश सरकार युवाओं के हितों, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है। सरकार के सुनियोजित, पारदर्शी एवं प्रतिबद्ध प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले चार वर्षों में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी युवा अपनी तैयारी निरंतर जारी रखें।

इस अवसर पर पूज्य आचार्य प्रमोद कृष्णम जी, माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी, श्रीमती रेखा आर्य जी, माननीय विधायक श्री भरत चौधरी जी, श्रीमती सविता कपूर जी भी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button