Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनपर्यटनराजनीति

High level meeting held under the chairmanship of CM Dhami regarding Chardham Yatra 2026, strict instructions regarding preparations.

चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक, तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

चारधाम यात्रा 2026 को लेकर हाई लेवल बैठक, तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश

सचिवालय/देहरादून_

देहरादून स्थित सचिवालय में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को यात्रा को हर दृष्टि से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि पिछले वर्ष शुरू की गई ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा मुहिम को इस बार और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि यात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में Narendra Modi के विजन “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

 

हेली सेवाओं पर सख्ती: अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हेली सेवाओं के संचालन में निर्धारित SOP का सख्ती से पालन किया जाए तथा सभी हेलीकॉप्टरों की नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

⛽ जरूरी सुविधाओं पर फोकस: यात्रा मार्गों पर गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेडिकल यूनिट्स और पशु चिकित्सालयों की संख्या एवं सुविधाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा और मजबूत: भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने, अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन बूथ बढ़ाने और डिजिटल प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Bharat Singh Chaudhary, Satpal Maharaj सहित अन्य माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।

 

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button