
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
डीएम के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
32 सिलेंडर व 4 रिफिलिंग उपकरण जब्त, 327 सिलेंडरों से भरा वाहन कब्जे में; मुकदमा दर्ज
देहरादून | दिनांक: 19 अप्रैल 2026
जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गैस कारोबार का भंडाफोड़ किया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

कहां हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई निरंजनपुर सब्जी मंडी के समीप स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन मंदिर के पास एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के कमरे में की गई, जहां अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी।

⏰ रातभर चला अभियान
क्यूआरटी टीम द्वारा रात्रि 12:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक सघन छापेमारी की गई, जिसमें मौके से:
27 घरेलू गैस सिलेंडर
4 छोटे सिलेंडर
1 व्यावसायिक सिलेंडर
4 गैस रिफिलिंग उपकरण
जब्त किए गए।

इसके अलावा, एक वाहन (संख्या: UP17BT0390) जिसमें 327 गैस सिलेंडर लदे हुए थे, को भी कब्जे में लिया गया। छापेमारी के दौरान चालक मौके से फरार हो गया।
कहां से आए थे सिलेंडर
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह वाहन लोनी बोटलिंग गैस प्लांट से लगभग 360 सिलेंडर लेकर निकला था, जिनका अवैध रूप से रिफिलिंग कर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी।
⚠️ गंभीर खतरा और कानूनी कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार यह गतिविधि न केवल आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि जनसुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। मामले में थाना पटेल नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
️ डीएम का सख्त संदेश
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में गैस की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।
—
The Aman Times आप तक पहुंचाता रहेगा हर बड़ी और सटीक खबर।



