Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

MoU between SRHU and MSU Malaysia, new direction to global education and research

एसआरएचयू और एमएसयू मलेशिया के बीच एमओयू, वैश्विक शिक्षा व शोध को नई दिशा.

The Aman Times

डोईवाला/देहरादून_

 

एसआरएचयू और एमएसयू मलेशिया के बीच एमओयू, वैश्विक शिक्षा व शोध को नई दिशा.

उत्तराखंड-मलेशिया में मधुमेह पर होगा संयुक्त अध्ययन.

डोईवाला, 23 अप्रैल 2026।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में अहम पहल करते हुए Management and Science University (एमएसयू), मलेशिया के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं, फैकल्टी और छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम संचालित करेंगे।

यह एमओयू एसआरएचयू के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा किया गया, जिससे छात्रों को वैश्विक स्तर पर शिक्षा और सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

 

समझौते पर एसआरएचयू के रजिस्ट्रार कमांडर वैकटेश्वर चल्ला (सेनि) और एमएसयू मलेशिया के डॉ. मोहम्मद फदली असमानी ने हस्ताक्षर किए। यह पहल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के निर्देशन में की गई।

कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा और शोध को वैश्विक दृष्टिकोण से जोड़ना बेहद जरूरी है। इस तरह के सहयोग से ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और स्वास्थ्य एवं फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में नवाचार को गति मिलेगी।

महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं एमएसयू के दातो नशारुद्दीन शुकोर ने अपने संस्थान की वैश्विक पहचान और शोध गतिविधियों की जानकारी साझा की।

 

डीन डॉ. प्रीति कोठियाल ने बताया कि दोनों संस्थानों के बीच एक आशय पत्र पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत उत्तराखंड और मलेशिया में मधुमेह की व्यापकता, लोगों की धारणा और जीवन की गुणवत्ता पर इसके प्रभाव का संयुक्त अध्ययन किया जाएगा। यह शोध सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ. ए.के. देवरारी सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न संकायों के डीन और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

निष्कर्ष:

यह अंतरराष्ट्रीय साझेदारी छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर खोलेगी और स्वास्थ्य शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button