Blogउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

Former CM Bhuvan Chandra Khanduri merged with Panchatattva with state honor.

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी.

The Aman Times

उत्तराखण्ड ब्यूरो_

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी

हरिद्वार में नम आंखों से दी गई मेजर जनरल खंडूड़ी को अंतिम विदाई

सेना और पुलिस की अंतिम सलामी, पुत्र मनीष खंडूड़ी ने दी मुखाग्नि

 

️ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Bhuvan Chandra Khanduri को बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी, जबकि उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मनोहर लाल खट्टर सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और संतगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं केंद्रीय मंत्री खट्टर ने उनके जीवन को सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का प्रतीक बताया।

सेना से राजनीति तक, मेजर जनरल खंडूड़ी ने अपने अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन की छाप हमेशा के लिए छोड़ दी। उत्तराखंड उन्हें सदैव याद रखेगा।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button