Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

DM Dr. Ashish Chauhan conducted surprise inspection of Collectorate premises, gave strict instructions to officials.

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

देहरादून | 26 मई 2026

 

डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों और आमजन को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियाद लेकर आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को त्वरित राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न शाखाओं में पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण करते हुए फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर अनावश्यक देरी से बचने को कहा।

रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण में डीएम ने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और आवश्यक दस्तावेजों के सुरक्षित संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को श्रेणीवार व्यवस्थित रखा जाए ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपलब्ध हो सकें।

कार्यालयों की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी डीएम ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय बेहतर कार्यसंस्कृति के लिए जरूरी हैं और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केंद्र का भी निरीक्षण किया और जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों, भूस्खलन प्रभावित इलाकों तथा दुर्गम गांवों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी आपदा स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह एवं कुमकुम जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button