Blogउत्तराखंडजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Uttarakhand became an example in solar energy, CM Dhami released ‘Solar Awareness Souvenir’.

उत्तराखंड बनेगा नवीकरणीय ऊर्जा का मॉडल राज्य, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

उत्तराखंड सौर ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ा, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

देहरादून से बड़ी खबर हैं _

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखण्ड ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का अपना प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल कर लिया है तथा निर्धारित लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आज पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में देश के शीर्ष राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक मात्र दो वर्षों में राज्य ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 10 गुना वृद्धि दर्ज की है तथा करीब 290 मेगावाट क्षमता के रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल, उरेडा, क्षेत्रीय अधिकारियों और इस अभियान से जुड़े सभी विभागों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम उत्तराखण्ड के सामूहिक प्रयासों और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित सौर कौथिग, जन-जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सोलर संयंत्र स्थापित करना नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का भागीदार बनाना है।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के सामने एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा।

 

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, CEEW के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुणाभ घोष, पिटकुल के प्रबंध निदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक जी.एस. बुदियाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button