Blogउत्तराखंडएक्शनराजनीतिराष्ट्रीय

Kanwar Mela-2026 under impenetrable security cordon, DGP Deepam Seth gave strict instructions..

कांवड़ मेला-2026 अभेद्य सुरक्षा घेरे में, डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश..

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

कांवड़ मेला-2026 अभेद्य सुरक्षा घेरे में, डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश..

ATS, STF, BDS, SDRF की 24×7 तैनाती, ड्रोन-CCTV से निगरानी और साइबर कमांडो सोशल मीडिया पर रखेंगे पैनी नजर

 

हल्द्वानी/देहरादून_

 

आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा से जुड़े जनपदों के पुलिस अधिकारियों, जीआरपी और एसडीआरएफ के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

बैठक में डीजीपी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले की सुरक्षा उत्तराखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस, ATS, STF, BDS, SDRF और अभिसूचना इकाइयों की तैनाती के निर्देश दिए। प्रमुख स्नान घाटों पर गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमों को भी 24 घंटे मुस्तैद रखने को कहा गया।

कांवड़ यात्रा मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग और होल्डिंग एरिया के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्गों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन और CCTV के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि साइबर कमांडो की विशेष टीम हरिद्वार में कैंप कर 24×7 सोशल मीडिया और साइबर स्पेस की निगरानी करेगी तथा किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के भोजन, आवास, पेयजल और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस पूरी सतर्कता, समर्पण और सेवा भावना के साथ कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button