Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनदेशयूथराजनीतिसम्मान

276 youth got appointment letters, Chief Minister said – this is not just a job, a new responsibility of public service.

276 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- यह सिर्फ नौकरी नहीं, जनसेवा का नया दायित्व.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

276 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- यह सिर्फ नौकरी नहीं, जनसेवा का नया दायित्व

देहरादून मुख्य सेवक सदन से बड़ी खबर हैं _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थी शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वर्षों के परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष और धैर्य के बाद युवाओं ने यह सफलता हासिल की है, जो उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब युवाओं की सफलता केवल उनकी योग्यता और मेरिट पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर सरकारी सेवाओं से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने नवचयनित कार्मिकों से अपेक्षा की कि वे कार्यकुशलता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार भी विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, निवेश बढ़ रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, खजान दास सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button