Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिस्पोर्ट्स

Preparation for National Games intensified, medal winning players will get government jobs soon: CM Dhami.

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेज, पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द मिले सरकारी नौकरी: सीएम धामी

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेज, पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द मिले सरकारी नौकरी: सीएम धामी

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा में समायोजित करने की प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकांश खिलाड़ियों को खेल विभाग में ही नियुक्ति देने की कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खेल नीति-2025 के अनुरूप उत्तराखंड की नई खेल नीति तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गोलापार (हल्द्वानी) में आगामी माह से शैक्षणिक सत्र शुरू करने तथा प्रवेश प्रक्रिया, कोच और कर्मचारियों की नियुक्ति में तेजी लाने को कहा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने एक ब्लॉक-एक मिनी स्टेडियम योजना के तहत निर्माण कार्यों में तेजी लाने, 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान विकसित खेल अवसंरचना के बेहतर रखरखाव और खिलाड़ियों के लिए अधिक उपयोगी बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने 2027 में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू करने और विभिन्न खेल संघों के साथ प्रतिभा चयन प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ के साथ-साथ ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए ‘एक जिला-एक खेल’ योजना के तहत प्रत्येक जिले में प्रतिभा खोज, कोचिंग और प्रतियोगिताओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 29 पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। वहीं 48 मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके हैं और 10 का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा लोहाघाट महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज और गोलापार राज्य खेल विश्वविद्यालय की परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button