Blogउत्तराखंडएक्शनराजनीतिराष्ट्रीय

Uttarakhand may get big railway gifts, CM Dhami meets Railway Minister.

उत्तराखंड को मिल सकती हैं बड़ी रेल सौगातें, रेल मंत्री से मिले सीएम धामी.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

उत्तराखंड को मिल सकती हैं बड़ी रेल सौगातें, रेल मंत्री से मिले सीएम धामी

 

नई दिल्ली/देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड की विभिन्न महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और रेल संपर्क के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, चारधाम यात्रा, पर्यटन और आगामी कुंभ-2027 को देखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।

मुख्यमंत्री ने मुंबई-देहरादून के बीच वंदे भारत अथवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू करने, मुंबई-हरिद्वार और मुंबई-रामनगर रेल सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने तथा देहरादून-कोटा रेल सेवा को सूरत, वडोदरा और मुंबई तक विस्तारित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रवासी उत्तराखंडवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

बैठक में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का शीघ्र संचालन, किच्छा-सितारगंज-खटीमा नई रेल लाइन, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण, प्रमुख रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार, बनबसा स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और खटीमा-मझोला रेलवे फाटक को पुनः खोलने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया। साथ ही बनबसा रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी, मथुरा और दौराई एक्सप्रेस के अल्प ठहराव सहित कई प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति भी प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के साकार होने से उत्तराखंड में रेल संपर्क मजबूत होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button