Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

CEO reviewed the preparations for SIR campaign, voters should not face any problem: Dr. Purushottam.

SIR अभियान की तैयारियों की CEO ने की समीक्षा, मतदाताओं को परेशानी न हो: डॉ. पुरुषोत्तम.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

SIR अभियान की तैयारियों की CEO ने की समीक्षा, मतदाताओं को परेशानी न हो: डॉ. पुरुषोत्तम

देहरादून_

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के मंडलायुक्तों तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्राफ्ट पब्लिकेशन, नोटिस फेज और दावे-आपत्तियों के निस्तारण के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो।

CEO ने कहा कि मानसून के दौरान पहाड़ी जिलों में सड़कें बाधित होने की संभावना को देखते हुए नोटिसों के जवाब और दावे-आपत्तियों की सुनवाई के लिए पहले से विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां ERO और AERO सुनवाई करेंगे, वहां बिजली, पेयजल, इंटरनेट, स्कैनर और फोटोकॉपी मशीन जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें।

उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर आधारित कैंप तथा मैदानी क्षेत्रों में तहसील, नगर निगम, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर कैंप लगाने के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि मतदाताओं को अधिक सुविधा मिल सके।

बैठक में CEO ने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शिक्षा, राजस्व, तहसील समेत संबंधित विभागों से नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 70 ERO और 800 AERO तैनात किए गए हैं। साथ ही दोनों मंडलायुक्तों को 14 जुलाई से जिलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए।

 

बैठक में कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित सभी जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button