Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

CM Dhami inaugurated three scientific initiatives including ‘Vigyan Vani’ in UCOST.

यूकॉस्ट में सीएम धामी ने किया 'विज्ञान वाणी' समेत तीन वैज्ञानिक पहल का लोकार्पण.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

देहरादून: साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

देहरादून_

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) परिसर में निर्माणाधीन साइंस सिटी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद में प्रतिभाग किया।

 

इस दौरान उन्होंने ‘विज्ञान सेतु’ पहल के अंतर्गत सामुदायिक विज्ञान रेडियो ‘विज्ञान वाणी’ (88.8 मेगाहर्ट्ज), ‘विज्ञान दृश्यम’ और ‘विज्ञान धारा’ का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में बन रही साइंस सिटी भविष्य में केवल उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनेगी। यहां युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकों से जुड़ने और अपने नवाचारों को आगे बढ़ाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य की पहली विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) लागू की गई है।

सरकार साइंस एंड इनोवेशन सेंटर, लैब्स ऑन व्हील्स, डिजिटल लाइब्रेरी, स्टेम लैब्स, पेटेंट सूचना केंद्र और जीआईएस आधारित आधुनिक तकनीकी प्रणालियों का विस्तार कर रही है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और प्री-इन्क्यूबेशन लैब जैसी भविष्य की तकनीकों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हरेला सप्ताह के अवसर पर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, सचिव नितेश झा, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, वैज्ञानिक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button