
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
ऑपरेशन प्रहार: उत्तराखंड पुलिस का अपराधियों पर बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा गिरफ्तार
देहरादून/उत्तराखंड_
Deepam Seth ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गढ़वाल एवं कुमाऊँ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों सहित सभी जनपदों, एसटीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि पिछले एक माह से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत राज्यभर में 1400 से अधिक वांछित, फरार, इनामी एवं पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट में 40 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा गुंडा एक्ट के तहत 130 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने पूरे प्रदेश से 66 अवैध शस्त्र बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए। वहीं Uttarakhand Special Task Force ने देहरादून से विक्रांत कश्यप नामक अभियुक्त को अवैध पिस्टल और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया, जिसके संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन “अल बरक ब्रिगेड” से पाए गए।

इसी क्रम में Uttarakhand Police ने ऊधम सिंह नगर में अभियुक्त हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा को भारी मात्रा में अवैध असलाह और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। जांच में इनके तार आतंकी संगठन “अल बदर” से जुड़े प्रकरण से सामने आए हैं।
राज्य में फर्जी दस्तावेजों और पहचान पत्रों के सहारे अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4000 से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने राज्यभर में 18 हजार से अधिक बार, पब, क्लब, स्पा, होटल और ढाबों की चेकिंग की। नियमों का उल्लंघन करने वाले 1200 से अधिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई।
चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगी रोकने के लिए पुलिस ने करीब 200 फर्जी सोशल मीडिया लिंक ब्लॉक कराए और 50 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद करवाए। ये आरोपी यात्रा रजिस्ट्रेशन, हेली टिकट और होटल बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का प्रयास कर रहे थे।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था V. Murugesan, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन A. P. Anshuman, पुलिस महानिरीक्षक साइबर Nilesh Anand Bharne सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



