Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

Dev Doli leaves for Fourth Kedar Rudranath Dham, doors will open on Monday.

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना हुई देव डोली, सोमवार को खुलेंगे कपाट।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना हुई देव डोली, सोमवार को खुलेंगे कपाट

गोपेश्वर/चमोली_

रुद्रनाथ मंदिर के ग्रीष्मकालीन कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत रविवार को भगवान श्री रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर से मध्य हिमालय स्थित रुद्रनाथ धाम के लिए विधिवत रवाना हुई।

इस अवसर पर गोपीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद देव डोली जयकारों, पुष्पवर्षा और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

मंदिर के मुख्य पुजारी श्री हरीश भट्ट ने बताया कि परंपरानुसार सोमवार मध्याह्न में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के बाद भक्त भगवान रुद्रनाथ के एकानन स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

इस दौरान चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, करणप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, राज्य मंत्री हरक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

चारधाम और पंच केदार यात्रा के बीच रुद्रनाथ धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button