Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Preparations for voter list purification intensified in Uttarakhand, Chief Election Commissioner reviewed.

उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण की तैयारी तेज, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन देहरादून स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह में SIR की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा कि SIR का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं” की पहचान कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील की कि आगामी SIR में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराएं और BLO को पूरा सहयोग दें।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में Pre-SIR फेज में 89% मैपिंग पूरी हो चुकी है। गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग तैयारी पूरी है, जबकि बीएलओ और फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण जारी है।

प्रदेशभर में मतदाता जागरूकता अभियान भी तेज़ी से चलाया जा रहा है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन, डीएम देहरादून सविन बंसल, नवनियुक्त डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button