Blogएक्शनक्राइमयूथराष्ट्रीय

Four detained including UK Rider Anurag Doval for assault in a public place in Dehradun.

देहरादून में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के आरोप में UK 07 Rider अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

देहरादून में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के आरोप में UK 07 Rider अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में

 

देहरादून/उत्तराखंड _

बिग बॉस फेम और चर्चित कंटेंट क्रिएटर UK 07 Rider अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, चारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को 5 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस के मुताबिक, मौके पर कंटेंट क्रिएटर अनुराग डोभाल और उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर चौकी बायपास पर लाया। आरोप है कि चौकी पर भी अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान दोबारा राज सिंह चौहान से मारपीट पर उतारू हो गए।

पुलिस ने बताया कि समझाने के बावजूद चारों के उग्र होने और दोबारा झगड़े का प्रयास करने पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों को धारा 170 BNSS के तहत नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

 

मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया।

वहीं, राज सिंह की तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

 

हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल

 

1. अनुराग डोभाल, निवासी खरड़, चंडीगढ़

2. अभिषेक, निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

3. अभय चौधरी, निवासी हरिद्वार

4. कुर्बान, निवासी पानीपत, हरियाणा

 

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाईपास उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र, कांस्टेबल हितेश कुमार और पीआरडी प्रमोद शामिल रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button