Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीतिसम्मान

Chief Minister Dhami interacted with block heads in the major organization conference.

मुख्यमंत्री धामी ने प्रमुख संगठन सम्मेलन- में ब्लॉक प्रमुखों से किया संवाद।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

**मुख्यमंत्री धामी ने प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में ब्लॉक प्रमुखों से किया संवाद**

 

देहरादून/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन की ओर से आयोजित प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से पहुंचे ब्लॉक प्रमुखों एवं संगठन के पदाधिकारियों से आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास की यात्रा में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं का समाधान करने में ब्लॉक प्रमुख अहम कड़ी हैं।

सम्मेलन में क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने, विकास कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों एवं दायित्वों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button