Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

Concluding the meeting of BJP’s extended state working committee in Haridwar.

हरिद्वार में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन,

  • The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

# 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भरी हुंकार, राजनाथ सिंह के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश

 

हरिद्वार में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री का मार्गदर्शन बताया प्रेरणादायी**

 

**The Aman Times | हरिद्वार।**

 

हरिद्वार में आयोजित भाजपा उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने जिस विश्वास के साथ हिमालय की अडिगता और मां गंगा की अविरल धारा की तरह उत्तराखंड में भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ने की बात कही, वह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री का संबोधन भाजपा परिवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई ऊर्जा और संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश सहप्रभारी अरविंद मेनन, सांसद बांसुरी स्वराज सहित सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा की इस विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button