All the stakeholders including the pilgrim priests associated with Char Dham met CM Dhami in Dehradun.
देहरादून में सीएम धामी से मिले चार धाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित सहित तमाम हितधारक।

The Aman Times
उत्तराखण्ड ब्यूरो_
देहरादून में सीएम धामी से मिले चार धाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित सहित तमाम हितधारक।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के निर्णय का व्यापक स्वागत हुआ है। चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों, होटल एसोसिएशनों, ट्रैवल एजेंसियों और अन्य हितधारकों ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को कपाट खुलने के अवसर पर चारधाम आने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करना भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के दौरान सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
चारधाम से जुड़े संगठनों ने इस निर्णय को प्रदेश की आस्था, पर्यटन और अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि इससे स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और परिवहन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को हमेशा खुला रखने की मांग भी रखी।

प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाती रहेगी।
इस अवसर पर विभिन्न धामों के तीर्थ पुरोहित, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



