Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमयूथराजनीति

Chief Minister Pushkar Singh Dhami met the common people in the camp office, heard the problems of the people.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप ऑफिस में आमजन से की मुलाकात, सुनी जन समस्याएं।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप ऑफिस में आमजन से की मुलाकात, सुनी जन समस्याएं।

सीएम हाउस देहरादून _

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश भर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया।

मुख्यमंत्री ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक सहायता से संबंधित विभिन्न मामलों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को आमजन के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाना है, ताकि जनता को त्वरित राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान होता है, बल्कि शासन की कार्यप्रणाली में भी निरंतर सुधार होता है।

इस अवसर पर आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, अपर सचिव श्री जे.सी कांडपाल, अपर आयुक्त गढ़वाल श्री उत्तम सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button