Vision of CM Pushkar Singh Dhami: Badrinath will get modern-spiritual form.
CM पुष्कर सिंह धामी का विज़न: बदरीनाथ को मिलेगा आधुनिक-आध्यात्मिक स्वरूप.

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
श्री बदरीनाथ धाम को मिलेगा “स्प्रिचुअल हिल टाउन” का स्वरूप
देहरादून/बद्रीनाथ_
उत्तराखंड सरकार ने श्री बदरीनाथ धाम को एक आधुनिक “स्प्रिचुअल हिल टाउन” के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष सचिवालय में पर्यटन विभाग ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति दी।
बहु-आयामी विकास पर फोकस
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि बदरीनाथ धाम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए इसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजना के तहत तीर्थयात्रियों को दिव्य, व्यवस्थित और सुगम अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रमुख आकर्षण होंगे विकसित
देव दर्शनी प्वाइंट को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को धाम के प्रथम दर्शन भव्य रूप में मिल सकें।
बद्रीनारायण चौक को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।
आईएसबीटी वॉल पर स्थानीय कला और धार्मिक विषयों पर आधारित भित्ति चित्र तैयार होंगे।

भगवान विष्णु से जुड़े प्रतीकों—पाञ्चजन्य शंख, कौमोदकी गदा, सुदर्शन चक्र, वैकुंठ द्वार—की भव्य संरचनाएं बनाई जाएंगी।
शेषनेत्र कलाकृति और पंचतत्व थीम आधारित डिजाइन क्षेत्र की आध्यात्मिक ऊर्जा को दर्शाएंगे।
रामायण और महाभारत कालीन प्रतीकों का भी समावेश किया जाएगा।
आरती स्थल और स्ट्रीटस्केप का होगा विस्तार
दिया आरती स्थल को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव मिल सके। साथ ही पूरे क्षेत्र में आधुनिक स्ट्रीटस्केप विकसित करने की योजना है।
मुख्यमंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान में दिव्यता, भव्यता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संस्कृति का संतुलन सुनिश्चित किया जाए।
पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद बदरीनाथ धाम आस्था, आधुनिकता और प्रकृति के संगम का एक आदर्श केंद्र बनेगा, जिससे राज्य में पर्यटन को नई गति मिलेगी।
बैठक में शैलेश बगौली, बंशीधर तिवारी, अनिल जोशी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



