Blogअपराधउत्तराखंडएक्शन

6 minor children missing from Doiwala recovered in 6 hours, children had come to visit Haridwar.

डोईवाला से लापता 6 नाबालिग बच्चे 6 घंटे में बरामद, हरिद्वार घूमने पहुंचे थे बच्चे.

डोईवाला से लापता 6 नाबालिग बच्चे 6 घंटे में बरामद, हरिद्वार घूमने पहुंचे थे बच्चे

देहरादून, 07 मई 2026।

दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डोईवाला क्षेत्र से लापता हुए 6 नाबालिग बच्चों को मात्र 6 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। सभी बच्चे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मिले, जहां से उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 6 मई की शाम को डोईवाला क्षेत्र के कुछ अभिभावकों ने सूचना दी कि उनके बच्चे, जो लालतप्पड़ स्थित एक विद्यालय में कक्षा 7 और 8 के छात्र हैं, स्कूल के बाद घर वापस नहीं लौटे। सभी बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई गई है।

लाल तप्पड़ पुलिस चौकी इंचार्ज आदित्य सैनी और उनकी टीम का बच्चों को सकुशल खोजने पर गांव के लोगों ने किया सम्मान।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में लगे 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सोशल मीडिया, स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास के थानों की मदद से बच्चों की तलाश तेज की गई।

 

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने देर रात सभी बच्चों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।

डोईवाला कोतवाली  के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लूनठी का सम्मान करते माजरी गांव के जनप्रतिनिधि।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्होंने मिलकर हरिद्वार घूमने की योजना बनाई थी। इसके लिए वे स्कूल बैग में घर के कपड़े भी साथ लेकर गए थे। स्कूल की छुट्टी के बाद सभी बस से हरिद्वार पहुंचे और हरकी पैड़ी समेत कई स्थानों पर घूमे। देर रात होने पर घर लौटने में डांट पड़ने के डर से वे रेलवे स्टेशन पहुंच गए और कहीं अन्य स्थान जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगे।

बच्चों की काउंसलिंग करती बाल विकास विभाग की टीम।

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लाया गया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों के अभिभावकों से की अपील, घर में भी इनकी हरकतें ना करे नजर अंदाज।

पुलिस की अभिभावकों से अपील

 

पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने, स्कूल से नियमित संपर्क बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया और बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button