Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमदेशयूथराजनीतिराष्ट्रीय

Yamkeshwar became the center of development and spirituality, Yogi-Dhami gave a gift worth crores.

यमकेश्वर बना विकास और आध्यात्म का केंद्र, योगी-धामी ने दी करोड़ों की सौगात।

The Aman Times

उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश ब्यूरो_

यमकेश्वर बना विकास और आध्यात्म का केंद्र, योगी-धामी ने दी करोड़ों की सौगात।

पौड़ी/उत्तराखंड_

पौड़ी गढ़वाल के पावन यमकेश्वर क्षेत्र में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक मौजूदगी ने विकास और आध्यात्म का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त रूप से महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लिया और ग्रामीणों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर समिति की सराहना करते हुए कहा कि जहां कुछ वर्ष पूर्व केवल श्रद्धा थी, आज वहां भव्य मंदिर आकार ले चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए यमकेश्वर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। उन्होंने बिथ्याणी महाविद्यालय को “आदर्श कॉलेज” के रूप में विकसित करने तथा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आधुनिक शिक्षा और विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। दोनों मुख्यमंत्रियों ने महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआई बॉट से संवाद कर परीक्षा प्रणाली और परिणामों की जानकारी ली, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास कार्यक्रमों पर चर्चा की।

इसके अलावा महाविद्यालय के नए भवन और सेमिनार हॉल का उद्घाटन किया गया तथा “विकसित भारत : एक संकल्प” पुस्तक का विमोचन भी संपन्न हुआ। युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में ओपन जिम का शिलान्यास किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वयं जिम उपकरणों पर व्यायाम कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण करते हुए दोनों नेताओं ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. आनंद उनियाल, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ गिरीश गुणवंत, एसडीएम चतर सिंह चौहान सहित कई अधिकारी, शिक्षक, छात्र और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button