Blogआंदोलनएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Government jobs to 30 thousand youth, CM Dhami sent congratulatory letter.

उत्तराखंड में रोजगार अभियान जारी, 30 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

उत्तराखंड में रोजगार अभियान जारी, 30 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति।

धामी का चयनित युवाओं को संदेश, ईमानदारी से करें जनसेवा

30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने भेजा शुभकामना पत्र

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में दूसरी बार जनता ने उन्हें प्रदेश का मुख्य सेवक बनने का दायित्व सौंपा, जिसके बाद राज्य में बेरोजगारी कम करने और रिक्त पदों पर भर्ती के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।

 

उन्होंने बताया कि पिछले चार साल में लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर चयनित हो रहे हैं। कठोर नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने योग्य युवाओं को सम्मान दिलाने का काम किया है।

 

उन्होंने चयनित कार्मिकों से ईमानदारी, निष्पक्षता और मानवीय मूल्यों के साथ जनसेवा करने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित भी किया।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button