Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

Chief Minister Dhami ran in Run for Yoga, appealed to the youth to adopt yoga.

रन फॉर योगा में दौड़े मुख्यमंत्री धामी, युवाओं से योग अपनाने का किया आह्वान.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

रन फॉर योगा में दौड़े मुख्यमंत्री धामी, युवाओं से योग अपनाने का किया आह्वान

देहरादून।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित “रन फॉर योगा” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग और आध्यात्मिक साधना की भूमि रही है तथा योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ और अनुशासित युवा ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार नई योग नीति के माध्यम से उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik, विधायक Vinod Chamoli, मेयर Saurabh Thapliyal सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button