Blogउत्तराखंडएक्शनराजनीति

Preparations for Harela festival intensified, Chief Secretary gave instructions to District Magistrates to prepare action plan.

हरेला पर्व की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

हरेला पर्व की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश

देहरादून/उत्तराखंड_

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर हरेला पर्व की तैयारियों और क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने सभी जनपदों को हरेला पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि हरेला पर्व में स्कूलों, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ), न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि जनसहभागिता के साथ बड़े स्तर पर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके।

 

बैठक में क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को यातायात सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य क्लस्टर विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर बेहतर शैक्षणिक और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित क्लस्टर विद्यालयों में से पहले ऐसे विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाए, जहां कम समय में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर संचालन शुरू किया जा सके। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को साप्ताहिक समीक्षा कर विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव नितेश कुमार झा, रविनाथ रामन, डॉ. वी. षणमुगम, चंद्रेश कुमार यादव, विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button