Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

CM Dhami said in Sahaspur: The government itself is reaching the doors of the people.

सहसपुर में सीएम धामी बोले: सरकार खुद पहुंच रही जनता के द्वार.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

सहसपुर में बोले सीएम धामी: सरकार खुद जनता के द्वार पहुंचा रही सेवाएं, जनसेवा शिविरों से हजारों लोगों को मिला लाभ

देहरादून/सहसपुर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सरकार स्वयं उनके द्वार तक सेवाएं पहुंचाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सुशासन का अर्थ संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित प्रशासन है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में प्रदेशभर में 65 दिनों के दौरान लगभग 700 जनसेवा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 5 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। देहरादून जनपद में 46 शिविरों के माध्यम से 60 हजार से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की और करीब 39 हजार लोगों को मौके पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।

उन्होंने बताया कि 4 जुलाई से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत अब तक 64 हजार से अधिक नागरिकों ने भाग लिया है। इस दौरान प्राप्त 5,567 जनसमस्याओं में से 4,951 का समाधान किया जा चुका है, जबकि 2,522 लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्र एवं सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

सहसपुर में आयोजित शिविर में 1,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। मुख्यमंत्री ने स्वयं जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button