Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराष्ट्रीय

Successful organization of National Lok Adalat in Dehradun, disposal of more than 9 thousand cases in a day.

देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, एक दिन में 9 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण.

The Aman Times

देहरादून/उत्तराखंड ब्यूरो

देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, एक दिन में 9 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण

देहरादून से बड़ी खबर हैं _

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में शनिवार को वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत जिला मुख्यालय देहरादून सहित ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, मसूरी और चकराता के न्यायालयों में आयोजित की गई।

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल विवाद, पारिवारिक मामले, चेक बाउंस, शमनीय आपराधिक मामले और अन्य समझौते योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जनपद देहरादून में कुल 5844 मामलों का निस्तारण हुआ, जिनमें करोड़ों रुपये की धनराशि पर समझौता कराया गया।

 

इसके अलावा बाह्य न्यायालय विकासनगर में 978 मामलों, ऋषिकेश में 537 मामलों, डोईवाला में 242 मामलों तथा मसूरी में 56 मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। विभिन्न न्यायालयों में हुए समझौतों के तहत कुल करोड़ों रुपये की धनराशि पर सहमति बनी।

सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालतें आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के जरिए समाज में सौहार्द, संवाद और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है तथा यहां पारित निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होते हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि प्री-लिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंकों और संस्थानों के कुल 3236 मामलों का सफल निस्तारण किया गया, जिनमें 2.18 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पर समझौता हुआ।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button