Swearing in of new government in West Bengal, Chief Minister Dhami extended best wishes.
पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं.

The Aman Times
उत्तराखंड/ पश्चिम बंगाल ब्यूरो_
पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
कलकत्ता/पश्चिम बंगाल _
Narendra Modi एवं Amit Shah की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में Pushkar Singh Dhami शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की।

समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari एवं उनकी मंत्री परिषद को शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।




