Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीतिराष्ट्रीय

Meeting with representatives of political parties regarding SIR, hearing of more than fifteen lakh notices completed.

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, पंद्रह लाख से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, 15 लाख से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी

 

देहरादून/उत्तराखंड _

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और राजनीतिक दलों से सुझाव प्राप्त किए गए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट रोल में शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड एवं विसंगति वाले करीब 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 15 लाख से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष मामलों में कार्रवाई गतिमान है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है। प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारियों के रूप में अतिरिक्त तैनाती की गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से अनिल गोयल व राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत व मौ. सुलेमान अंसारी, बीएसपी से सत्यपाल, सतेंद्र, जसपाल व सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य तथा सीपीआई (एम) से अनंत आकाश उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button