Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीतिसम्मान

CM Dhami reached among the mother power on Rakshabandhan, women tied Raksha Sutra.

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र

 

देहरादून/उत्तराखंड _

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म और हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति से मिल रहा स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

सीएम धामी ने कहा कि रक्षाबंधन नारी सम्मान के महत्व का भी स्मरण कराता है। नारी का सम्मान केवल कर्तव्य ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कार का आधार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने संघर्ष को अपनी शक्ति बनाया है और परिवार, समाज तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी कर रही हैं। वहीं तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है। समान नागरिक संहिता के माध्यम से भी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और समान न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात

 

मुख्यमंत्री धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष घोषणा करते हुए कहा कि 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे महिलाएं रक्षाबंधन पर अपने मायके और परिवारजनों से आसानी से मिल सकेंगी।

जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक जोगिंदर सिंह पुंडीर, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहिला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रदेशभर से आई महिलाएं मौजूद रहीं।

वहीं सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button