
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
देहरादून/उत्तराखंड_
केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को देहरादून के मझौन गांव पहुंचकर प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय Jaspal Rana के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak, कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna, विधायक Khajan Das, सांसद Mahesh Sharma, Ajay Bhatt, Sudhanshu Trivedi, विधायक Pankaj Singh सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, स्थानीय लोगों और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके निधन को खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।



