Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिसम्मानस्पोर्ट्स

CM Dhami honored the players who won medals in the Commonwealth Games.

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सीएम धामी ने किया सम्मान।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं का सीएम धामी ने किया सम्मान, खिलाड़ियों और कोच का बढ़ाया उत्साह

 

देहरादून/ उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो, स्कॉटलैंड) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने पदक विजेताओं, कोच और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय हैं।

सम्मानित खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता पैरा एथलीट शुभम जुयाल (रुड़की), कांस्य पदक विजेता जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा (देहरादून) तथा उनके प्रशिक्षक राकेश सिंह रावत, सतीश चन्द्र शर्मा, पुनेश कुमार सिंह और भारतीय बॉक्सिंग टीम के प्रशिक्षक खीमानन्द बेलवाल शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और वर्षों की मेहनत होती है। इसलिए खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों का सम्मान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश के अग्रणी खेल राज्यों में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित कर रही है। जिला और ब्लॉक स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, उपकरण, पोषण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार राशि, सरकारी सेवाओं में अवसर, छात्रवृत्ति और विशेष प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिला, दिव्यांग और ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे और उत्तराखंड के युवा खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button