
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
देहरादून पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले, बोले—सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध
देहरादून/उत्तराखंड ४
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे। बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार की सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए उत्तराखंड में संचालित विकास कार्यों की सराहना की।

अठावले ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देशभर में करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देशभर में 58.30 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें उत्तराखंड में 40.91 लाख खाते शामिल हैं। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत देशभर में 58.31 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जबकि उत्तराखंड में 36.87 लाख लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना अच्छा मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना की।



