Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीतिराष्ट्रीय

Instructions to accelerate EAP projects, focus will be on infrastructure development.

ईएपी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, आधारभूत संरचना विकास पर रहेगा फोकस.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

ईएपी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, आधारभूत संरचना विकास पर रहेगा फोकस

देहरादून, 5 अगस्त।

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने बुधवार को राज्य की वाह्य सहायतित परियोजनाओं (EAP) की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को परियोजनाओं में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईएपी के तहत प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की क्लोजर रिपोर्ट संबंधित फंडिंग एजेंसी, आर्थिक कार्य विभाग (DEA), वित्त मंत्रालय और भारत सरकार के संबंधित विभागों को अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए। साथ ही धीमी गति से चल रही परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक कदम उठाने और समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए मैनपावर एवं मशीनरी बढ़ाने को कहा।

मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग को मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड विद्युत लाइन परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए समर्पित पीएमयू (PMU) स्थापित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में उन्होंने तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और आईटीआई में आधारभूत ढांचे के विकास हेतु ईएपी वित्त पोषित परियोजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रिवर रेज्युविनेशन, पशुपालन, डेयरी और फिशरीज से जुड़े सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स पर विशेष फोकस करने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, रणजीत सिंह चौहान, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव विनीत कुमार, हिमांशु खुराना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button